Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हेमंत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाने की तैयारी में भाजपा

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को चार साल पूरे कर लेगी। इस बीच, भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले चार वर्षों में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा ने तय किया है कि वह हेमंत सरकार की चार साल की विफलताओं, लूट, झूठ और भ्रष्टाचार को सटीक आंकड़ों के साथ जनता के साथ साझा करेगी।

जानकारी के मुताबिक इसके लिए भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी। आरोप पत्र तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी का संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व आईपीएस को बनाया गया है। समिति में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनीता सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Jharkhand BJP charge sheet against Hemant government