Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची आयेंगे सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानू, बिखरेंगे संगीत का जादू

रांची : गायक कुमार सानू 21 जनवरी को रांची आ रहे हैं। यह जानकारी झारखंड की अग्रणी संस्था फस्ट कलाकार के डायरेक्टर परम शाह, सह डायरेक्टर अविनाश कुमार और रमीज बारी ने दी। उन्होंने बताया कि रांची के खेलगांव में कुमार सानू का पहला लाइव कॉन्सर्ट है, जिसमें करीब 9000 से 12000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी जोरो पर है। कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

कार्यक्रम में कुमार सानू के साथ फस्ट कलाकार के कलाकार भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। वेन्यू गेट 2 बजे से खुल जायेगा। 2 से 4:30 बजे तक संगीत, नृत्य इत्यादि का कार्यक्रम चलेगा। कुमार सानू 4:30 बजे मंच पर पहुंचेंगे और सात बजे तक लगातार उनका प्रोग्राम चलेगा।

आयोजकों ने बताया के टिकट की बिक्री जोरों पर है। पूरे प्रोग्राम के दौरान खाने-पीने के स्टॉल की व्यवस्था भी की जा रही है। पार्किंग की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

टिकट के लिए रांची के 27 अलग-अलग जगहों पर काउंटर बनाया गया है। इसके साथ-साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गयी है। आयोजकों ने बताया कि फस्ट कलाकार के बैनर तले रंग रागिनी ग्रुप का शुभारंभ कुमार सानू के हाथों किया जायेगा। रंग रागिनी ग्रुप में कलाकारों को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल मंच दिया जायेगा। टिकट को चार कैटेगरी में रखा गया है, जिसमें 600 रुपये फर्स्ट गैलरी, 1800 रुपये सकेंड गैलरी, 2400 रुपये वीआईपी और 3600 रुपये वीवीआईपी है।

Singer Kumar Sanu come Ranchi