Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: तेजस्विनी परियोजना के बेरोजगार साथियों को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दिया जायेगा रोजगार

लातेहार : एसजीआरएस संगठन के राज्य समन्वयक अब्दुल जब्बार एवं जिला समन्वयक लातेहार मनोज दत्त देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित माको डाक बंगला में तेजस्विनी परियोजना के बेरोजगार साथियों के साथ बैठक की। इस बैठक में तेजस्विनी परियोजना के बेरोजगार साथियों को मुख्यमंत्री सारथी योजना के बारे में जानकारी दी गयी और उन्हें फिर से लक्ष्य के विरुद्ध निश्चित वेतन के साथ रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में तेजस्विनी परियोजना के बेरोजगार साथी प्रतिमा देवी सवित्री देवी, संदीप प्रसाद, अर्जुन राम, मोहन उराँव, बृजकिशोर सिंह, सुनैना देवी, प्रमोद प्रजापति, संजीता कुमारी, आरती कुमारी, ज्योति सुरीन, जसमीना मरकडी एवं सितारा देवी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड सरकार के श्रम रोजगार कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा झारखंड राज्य के सभी जिलों में संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत झारखंड के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों को एक विशेष क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार की ओर उन्मुख करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि झारखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिल सके। जिसमें एसजीआरएस संस्था झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री सारथी योजना में अपनी मुख्य भूमिका निभा रही है।

Latehar Latest News Today