Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती अभी भी जारी, आंकड़ा 500 करोड़ के पार, देखिये कैसे हो रही है गिनती

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी सोमवार को छठे दिन भी जारी है। रांची स्थित साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा बाकी सभी जगहों पर गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। रांची स्थित आवास पर अभी भी नोटों की गिनती की जा रही है।

6 दिसंबर को आयकर विभाग ने धीरज साहू से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की और पैसों से भरी 30 अलमारियां बरामद कीं। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ के पार पहुंच गया है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

ओडिशा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा के मुताबिक, उन्हें पैसों से भरे 176 बैग मिले हैं, जिनमें से 140 बैग में रखे नोटों की गिनती हो चुकी है। शेष 36 बैगों की गिनती की जा रही है। मतगणना प्रक्रिया में तीन बैंकों के अधिकारी शामिल हैं। बताया गया है कि गिनती में एसबीआई के 50 अधिकारी भी लगे हुए हैं। नोट गिनने की 40 मशीनें लायी गयीं हैं। इनमें से 25 उपयोग में हैं और 15 बैकअप के तौर पर रखे गये हैं।

Congress MP Dheeraj Sahu IT Raid