Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

सस्पेंस खत्म मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav

नयी दिल्ली : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गयी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गयी। इससे पहले बीजेपी आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था और उन्हें सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सोमवार को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी।

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इसके लिए जो दो नाम सामने आ रहे हैं वो हैं जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ से और राजेश शुक्ला बिजावर से विधायक हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर के नाम की घोषणा की गयी है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके नतीजे 30 नवंबर को जारी किये गये। नतीजों में बीजेपी भारी बहुमत से जीती। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी को 163 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

चुनाव जीतने के बाद सबके मन में सवाल था कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा? चुनाव जीतने के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। माताओं-बहनों से मिल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। उन्होंने बार-बार यह भी दोहराया था कि उन्हें पार्टी का हर फैसला स्वीकार होगा। इस बीच विधानसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा देकर मामले को और दिलचस्प बना दिया है। इससे माना जा रहा था कि सीएम पद की रेस में शिवराज के अलावा कई दिग्गज हैं।

लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने पिछले शुक्रवार को तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की और उन्हें विधायकों से मुलाकात और सीएम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी बीच कल पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णुदेव साय को सीएम चुनकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद से मध्य प्रदेश को लेकर अटकलें तेज हो गयीं थीं। हालांकि, नतीजों के एक हफ्ते बाद सभी अटकलों और अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने अपना फैसला लिया और मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना।

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav