Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

रांची : पलामू सेंट्रल जेल के कैदी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर किसलय सिंह की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी। किसलय सिंह पलामू के मनातू का रहने वाला था। किसलय सिंह पिछले कई दिनों से बीमार था। वह पैरालाइज्ड हो गया था। उसे बीपी की भी समस्या थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि तबीयत खराब होने के बाद उसे एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। बाद में एमएमसीएच क डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया था। अब रिम्स में इलाज के क्रम में किसलय सिंह की मौत हो गयी है।

पलामू सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मौत की पुष्टि की है। रिम्स में ही उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Palamu Latest News Today