Breaking :
||गढवा: डोभा में नहाने के दौरान डूबने से JJM नेता के पोते समेत दो किशोरों की मौत||मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को भेजा गया जेल||लातेहार: घर व दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप||पलामू: TSPC उग्रवादियों ने पांच ग्रामीणों को पीटा, एसपी ने कहा- मतदान के कारण पिटायी की बात गलत||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, देवर और भाभी घायल

लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार आठ यात्रियों में से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों रिश्ते में देवर और भाभी हैं। दोनों का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में किया जा रहा है। उनके हाथ-पैर टूट गये हैं। महिला की स्थिति गंभीर बतायी गयी। होश में रहने के बाद भी महिला बोल नहीं पा रही है। उनकी पहचान मनिका के लंका टोला निवासी कमलेश उरांव और शीला देवी के रूप में हुई है। दोनों के हाथ-पांव के प्लास्टर किये गये हैं। अन्य का इलाज भी किया जा रहा है।

बुधवार को छिपादोहर थाना पुलिस का वाहन जख्मी जवान को लेकर इलाज के लिए छिपादोहर-बरवाडीह मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी क्रम में छिपादोहर-केड़ मुख्य मार्ग पर शिव बेला के पास वाहन ने एक ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार अवध कुमार सिंह (18 ) (केड़ निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि बाइक सवार मृतक का मामा अखिलेश सिंह (केड़ निवासी) गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जख्मी का इलाज तुम्बागाड़ा नवजीवन अस्पताल में चल रहा है।

इधर, ऑटो में टक्कर होने के बाद जख्मी कमलेश और शीला को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया। कमलेश ने गुरुवार को एमएमसीएच में बताया कि दो ऑटो से 16 लोग धान काटने के लिए बिहार के नवीनगर जा रहे थे। इसी क्रम में उनके ऑटो से पुलिस वाहन की टक्कर हो गयी।

Latehar Latest News Today