Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, देवर और भाभी घायल

लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन के धक्के से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार आठ यात्रियों में से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों रिश्ते में देवर और भाभी हैं। दोनों का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में किया जा रहा है। उनके हाथ-पैर टूट गये हैं। महिला की स्थिति गंभीर बतायी गयी। होश में रहने के बाद भी महिला बोल नहीं पा रही है। उनकी पहचान मनिका के लंका टोला निवासी कमलेश उरांव और शीला देवी के रूप में हुई है। दोनों के हाथ-पांव के प्लास्टर किये गये हैं। अन्य का इलाज भी किया जा रहा है।

बुधवार को छिपादोहर थाना पुलिस का वाहन जख्मी जवान को लेकर इलाज के लिए छिपादोहर-बरवाडीह मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी क्रम में छिपादोहर-केड़ मुख्य मार्ग पर शिव बेला के पास वाहन ने एक ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार अवध कुमार सिंह (18 ) (केड़ निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि बाइक सवार मृतक का मामा अखिलेश सिंह (केड़ निवासी) गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जख्मी का इलाज तुम्बागाड़ा नवजीवन अस्पताल में चल रहा है।

इधर, ऑटो में टक्कर होने के बाद जख्मी कमलेश और शीला को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती किया गया। कमलेश ने गुरुवार को एमएमसीएच में बताया कि दो ऑटो से 16 लोग धान काटने के लिए बिहार के नवीनगर जा रहे थे। इसी क्रम में उनके ऑटो से पुलिस वाहन की टक्कर हो गयी।

Latehar Latest News Today