Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में आदिवासी किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास, SBI के फील्ड मैनेजर पर आरोप

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोर ने यह आरोप भारतीय स्टेट बैंक मनिका के फील्ड मैनेजर पर लगाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित किशोर ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

आरोपी फील्ड मैनेजर

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक मनिका के फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला ने थाना क्षेत्र के एक नाबालिग आदिवासी किशोर को भारतीय स्टेट बैंक मनिका से बहला-फुसलाकर अपने आवास में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित किशोर ने भारतीय स्टेट बैंक मनिका जाकर पूरे मामले की शिकायत बैंक मैनेजर से की। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने बैंक में जमकर हंगामा किया।

इधर, मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मनिका पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मनिका एसआई मिथिलेश कुमार समेत पुलिस बल के जवानों ने भारतीय स्टेट बैंक जाकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

Manika Latehar Latest News