Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

मगध परियोजना में दो सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों को दी गयी विदाई

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित मगध कोल परियोजना में बुधवार को परियोजना कार्यालय में सीसीएल की सेवा से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

31 अक्टूबर को सीसीएल की सेवा का कार्यकाल पूरा करने वाले मगध परियोजना के धर्मनाथ रबिदास, मुंशी ग्रेड और भीष्म मुंडा, सहायक उप सुरक्षा निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे l समारोह में मगध परियोजना के खान प्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने कार्यक्रम के दौरान अपने करियर की कहानियाँ सुनाईं।

खान प्रबंधक सहित उपस्थित सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी अथक सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके जीवन के दूसरे भाग के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी उपस्थित कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में परियोजना के कल्याण अधिकारी आकाश वरुण कुल्लू एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।