Breaking :
||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

झारखंड की उपराजधानी दुमका में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7

रांची : झारखंड में मंगलवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 थी। इसका केंद्र उपराजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व के क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी पर था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने दुमका में भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की है। उधर, भूकंप के झटके महसूस होते ही दुमका में लोग घरों से निकलकर बाहर मैदान में आ गये।

Jharkhand Dumka Earthquake News