Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू, लातेहार और गढ़वा के 1302 दुर्गा पूजा पंडालों में 202 संवेदनशील, ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था

Palamu Latehar Garhwa Durga Puja

सादे लिबास में तैनात रहेंगे जवान और मजिस्ट्रेट

पलामू : प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल एवं जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि पलामू प्रमंडल में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की गयी है। लोक भावनाओं को आहत करने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अधिकारी द्वय दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर बुधवार को आईजी कार्यालय के सभागार में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेसवार्ता में उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद भी उपस्थित थे।

आयुक्त एवं आईजी ने बताया कि पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों तथा अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। प्रमंडल में उपद्रवियों की पहचान कर ली गयी है।

उन्होंने कहा कि पलामू में 86, गढ़वा में 100, एवं लातेहार जिले में 64 उपद्रवी अब तक चिन्हित किये गये हैं। इसके अलावा पूर्व के कांडो में संलिप्त पलामू जिले के 100, गढ़वा के 50 एवं लातेहार जिले के 50 आरोपितों को चिन्हित कर उनकी धर-पकड़ की कार्रवाई चल रही है। इससे अलावा धारा 107 के अंतर्गत पलामू में 2002, गढ़वा में 608 एवं लातेहार जिले में 901 लोगों को नोटिस निर्गत करते हुए तामिला कराया गया है। साथ ही 50 से अधिक व्यक्तियों को बॉड-ऑन किया गया है।

प्रमंडल क्षेत्र में 1302 पंडाल

प्रमंडल में 1302 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पलामू में 581, गढ़वा जिले में 575 एवं लातेहार जिले में 146 पूजा पंडाल निर्मित है। पूर्व की घटनाओं एवं सीमावर्ती राज्य की सीमाओं पर अवस्थित पूजा पंडालों को संवेदनशील पूजा पंडाल के रूप में चिन्हित किया गया है। पलामू में 66, गढ़वा में 89, एवं लातेहार जिले में 47 पूजा पंडालों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित करते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।

चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था का दावा

दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस जवानों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ होमगार्ड के जवान लगाये गये हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पूजा पंडाल एवं उसके आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी भी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पलामू में 83 क्यूआरटी टीम, गढ़वा में 42 एवं लातेहार जिले में 30 क्यूआरटी टीम बनायी गयी है। इसके अलावा आईआरबी, जिला पुलिस एवं होम गार्ड के जवान लगाये गये हैं।

पलामू के लिए रैफ जवानों की एक कंपनी की भी मांग की गयी है। जरूरत पड़ने पर सीआरपीएफ की भी सेवा ली जायेगी। पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गयी है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन से निगरानी होगी। इसके अलावा पूजा समिति के पदाधिकारियों से वोलेंटियर रखने का अपील किया गया है। वोलेंटियर का समिति द्वारा एक पहचान पत्र भी होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है, ताकि पूजा पंडाल घूमने आने वाले एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो।

पूजा के मद्देनजर सोशल मीडिया पोष्ट पर विशेष नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक, भ्रामक एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले पोष्ट पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य डिजिटल पोस्ट को नियमित रूप से खंगाला जा रहा है। वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट की स्थिति में ग्रुप एडमिन भी कार्रवाई के दायरे में आयेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से भी गतिविधियों की जानकारी ली जायेगी। माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर मनाही है।

साफ-सफाई के लिए नगर निगम एवं नगर परिषद के माध्यम से पूजा पंडाल के आसपास नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। आयुक्त एवं आईजी ने बताया कि पूजा के मद्देनजर सभी स्ट्रीट लाइट चालू की जा रही है। खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कार्य भी चल रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा भीड़- भाड़ वाले इलाके एवं पंडाल के आसपास के लूज व ढीले तारों को दुरुस्त कर लिया गया है।

पूजा के मद्देनजर बाजार में मिलने वाली मिठाइयों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। विशेषकर मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रकार के दुकानों में छापेमारी कर नमूना संग्रह करने एवं आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया है।

Palamu Latehar Garhwa Durga Puja