Thursday, April 17, 2025
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रूपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव से छेड़खानी के आरोपी लाजिम अंसारी (25) पिता जैनुल अंसारी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लाजिम सदर थाना कांड संख्या 291/22 का आरोपित था। लाजिम अंसारी ने सात दिसंबर को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। छेड़खानी की घटना के बाद युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह को इस मामले का जांचकर्ता बनाया गया। उन्होंने अपनी पड़ताल में पाया कि युवती के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी घर आया हुआ है। इसके बाद एक टीम गठित की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह, शाहरुख अंसारी और जवान शामिल थे।