Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में पांच डीएसपी का ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिूसचना जारी

रांची : पांच डीएसपी का तबादला किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार की देर शाम झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिूसचना जारी कर दी गयी है।

अधिसूचना के अनुसार लोहरदगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित बीएन सिंह को बोकारो जिले के बेरमो का डीएसपी बनाया गया है। जबकि जैप -5 के डीएसपी के पद पर पदस्थापित सुमित प्रसाद को गिरिडीह जिले के डुमरी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीआइडी डीएसपी के पद पर पदस्थापित जय प्रकाश नारायण चौधरी को गोड्डा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुदर्शन कुमार आस्तिक को एसीबी रांची का डीएसपी और एसीबी डीएसपी के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार सिंह को विशेष शाखा का डीएसपी बनाया गया है।