Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में युवक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान आदिवासी महिला ने की खुदकुशी, हिंदू संगठनों में आक्रोश

रांची : दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक आदिवासी महिला ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये। इसके बाद इलाके में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही सांसद संजय सेठ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।

बताया जाता है कि खलारी के जी टाइप में रहने वाली 32 वर्षीय आदिवासी महिला से आरोपित ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे आहत आदिवासी महिला ने दबाव में आकर घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। महिला की देवर ने खलारी थाना के पूर्व निजी ड्राइवर इरशाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपित इरशाद ने ही भाभी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में आकर उसकी भाभी ने खुदकुशी की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला का पति बीते एक साल से बेंगलुरु के जेल में बंद है। उसके तीन बच्चे हैं। देवर निजी ड्राइवर का काम करता है। घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोग और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डकरा-खलारी घूमकर दुकानों को बंद कराया। इसी दौरान शहीद चौक खलारी के निकट सोनू मोटर नामक दुकान में झड़प हो गयी। झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फट गया और खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची खलारी थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और जीप में बैठा लिया।

बताया जा रहा है कि बंद कराने के दौरान हुए झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फूटने से युवक आक्रोशित हो गये। पुलिस के वहां से हटते ही सड़क पर आने जाने वालों पर पथराव करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और सभी को खदेड़ दी। दुकानदार पक्ष का आरोप है कि बंद कराने वाले युवक ने रड से सिर पर मारा हैं। बंद समर्थकों का कहना है कि शटर बंद करने में चोट लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand Ranchi Crime News