Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: कोर्ट ने पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे को साक्ष्य के अभाव में किया बरी, एसपी से अभद्र व्यवहार करने का था आरोप

पलामू : जिला व्यवहार न्यायालय के एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। चंद्रशेखर दुबे के विरुद्ध गढ़वा थाना में सहायक अवर निरीक्षक गोपनीय प्रवाचक काशीनाथ तिवारी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चन्द्रशेखर दुबे पर आरोप था कि नौ जुलाई 2015 को समय करीब 12.30 बजे दिन में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर पुलिस अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया था तथा धमकी दी थी। तिथि और समय पर उन्होंने गढ़वा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखे कागजातों को फाड़ दिया था, जिसकी जब्ती सूची भी बनायी गयी थी। उपरोक्त केस में अभियोजन की ओर से आठ गवाहों की गवाही करायी गयी थी। लेकिन अभियोजन आरोप साबित करने में असफल रहा। ऐसे में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को बरी कर दिया।