Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

चंदवा के कोयला कारोबारी को बदमाशों ने रांची में दिनदहाड़े मारी गोली, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक के समीप पुंदाग रोड में शुक्रवार को कोयला कारोबारी रंजीत कुमार गुप्ता उर्फ छोटु गुप्ता (50) को दो अपराधियों ने उनके ऑफिस देव ट्रेडिंग कंपनी के सामने गोली मार दी। गोली उनके जांघ में लगी है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें अब एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे के बाहर है।

रंजीत कुमार गुप्ता मूल रूप से लातेहार के चंदवा के निवासी हैं। रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर , मोहन मार्केट स्थित फ्लैट में रहते हैं। बताया जाता है कि यह रंगदारी से जुड़ा मामला है। गैंगस्टर अमन साव या टीपीसी उग्रवादियों के इशारे पर गोली चलाये जाने की आशंका है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

सूचना मिलते ही सिटी एसपी शुभांशु जैन, डीएसपी राजा मित्रा, अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में सिटी एसपी रिम्स पहुंचे। पूर्व विधायक प्रकाश राम, घायल की पत्नी अंजु गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य भी रिम्स पहुंचे।

रंजीत के चालक दयानंद पासवान ने पुलिस को बताया कि रंजीत कुमार गुप्ता ऑफिस ऑफिस के नीचे खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बाइक पर दो युवकों ने उनपर गोली चला दिया। गोली लगने से वह गिर गये। वह दूसरा गोली चलाने वाला था उसी समय उन्होंने मोबाइल फेंक कर उसे मारा, जिससे उसका निशाना मिस कर गया।

इस संबंध में सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में घायल के बयान के आधार आगे की जांच की जायेगी।