Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध के शक में हुई थी महिला की हत्या, सास समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के हेसालौंग गांव निवासी महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सास सुकरी देवी, बृजकिशोर मुंडा और एक अन्य रिश्तेदार बीरू मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि दो जुलाई को हेसालौंग गांव में कलावती देवी का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन उसके मायके वालों ने बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाने की आशंका जतायी थी और हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने स्वीकार कर लिया कि ससुराल वालों ने ही महिला की हत्या की है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कलावती देवी का पति पिछले कई दिनों से जेल में है। ऐसे में वह अपने ससुराल से अलग घर में रहती है। उन लोगों को शक था कि महिला का संबंध किसी गैर मर्द से है। इस मामले में उसकी हत्या कर दी गयी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावे पुअनि जमील अंसारी, सुनील टूटी, धर्मेंद्र महतो, राम प्रसाद राम, महिला कॉन्स्टेबल संगीता कुमारी और सैट 202 के सशस्त्र बल शामिल थे।