Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ व बारियातू में वज्रपात से दो की मौत, एक घायल

लातेहार : जिले के बालूमाथ व बारियातू थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की घटना घटी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहली घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में घटी, जहां वज्रपात से हृदय गंझू (50) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महेश गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद हृदय गंझू को मृत घोषित कर दिया। महेश गंझू की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि हृदय गंझू और महेश गंझू दोनों तालाब से मछली पकड़ कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये।

वहीं, वज्रपात की दूसरी घटना बरियातू थाना क्षेत्र के टुंडाहुटु गांव में घटी, जहां खेत में काम करने के दौरान भोला यादव (35) की मौत हो गयी। बताया जाता है कि भोला यादव खेत में काम कर रहा था। इसी बीच हल्की बारिश शुरू हो गयी और अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में भोला यादव आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।