Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
झारखंडरांची

झारखंड में कल से बदल जायेगा सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल

रांची : झारखंड में अब शनिवार से स्कूल में कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। इस दौरान प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 08.45 बजे विद्यालय प्रबंधन की ओर से लंबी घंटी लगायी जायेगी। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा गतिविधियों का समय प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 09.15 बजे तक रहेगा। प्रार्थना सभा की कुल अवधि 15 मिनट होगी।

विभाग ने राज्य में मानसून आने के बाद ही ऐसा करने का निर्णय लिया है। भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलने के साथ ही कुछ दिनों के लिए छुट्टी भी घोषित कर दी गयी थी। विभाग ने कहा था कि तापमान में गिरावट के कारण एक जुलाई से इसमें बदलाव होगा।

सरकारी स्कूलों में सुबह की पाली होने पर शिक्षकों को सुबह 6.45 बजे तक पहुंचना होगा। 7 बजे से 7:15 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद कक्षा में उपस्थिति लगेगी और 7.25 मिनट से पहली घंटी बजेगी। पहली दो घंटियां 45-45 मिनट की होंगी और उसके बाद पांच मिनट का ब्रेक दिया जायेगा। तीसरी, चौथी और पांचवीं घंटी 40-40 मिनट की होगी। मध्याह्न भोजन का समय सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद छठी घंटी 40 मिनट की, पांच मिनट का ब्रेक और सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी।