Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर मैरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति का आदेश जारी

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की मैरी नीलिमा केरकेट्टा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि अमिताभ चौधरी के इसी साल पांच जुलाई को 62 वर्ष पूरा होने के बाद आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद आज राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की मैरी नीलिमा केरकेट्टा की नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

अध्यक्ष के पद रिक्त होने से राजपत्रित अधिकारियों की सभी बहाली ठप थी। न तो नई बहाली निकल रही थी और न ही कोई परीक्षा ही आयोजित हो पा रही थी। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के अभ्यर्थी इसे लेकर परेशान थे। नए अध्यक्ष की नियुक्ति से अब बहाली प्रक्रिया का रास्ता साफ़ हो गया है।