Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंड

राजधानी में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News Today

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना को छह लोगों ने अंजाम दिया है। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर थाने पहुंची। आधी रात को थाने पहुंचकर उसने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में बात की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तों को बुलाकर किया दुष्कर्म

यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तुपुदाना निवासी एक युवती अपनी भाभी के घर गई थी। इस बीच उसकी भाभी ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ गुरुवार रात को ही उसे वापस भेज दिया। रास्ते में लड़की को घर ले जाने पर युवक की नीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में अपने और पांच साथियों को वहां बुला लिया। पांच अन्य युवक भी मौके पर पहुंचे और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

सहेली के साथ भी किया रेप

जानकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं था, उन्होंने कहा कि आप अपने किसी दूसरे दोस्त को बुलाकर यहां बुला लें, तो वे आपको छोड़ देंगे। लड़की ने डर के मारे अपने दोस्त को भी फोन किया। जिसके साथ सभी छह अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप के बाद सभी आरोपी दोनों युवतियों को धमका कर वापस चले गए। फिर किसी तरह गुरुवार आधी रात को दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया।

इसे भी पढ़ें :- शादी के बंधन में बंधे रणबीर और आलिया, तस्वीरें आईं सामने

मामले की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है।

8000 से कम कीमत में मिल रहा है ये दमदार बैटरी बैकअप वाला फ़ोन

Ranchi News Today