Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
झारखंडरांची

झारखंड: 25 जून को सभी विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन

रांची : प्रदेश भाजपा रविवार को सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित करेगी। इस दौरान आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या की कांग्रेस की साजिशों पर चर्चा होगी। यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश सरायकेला में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को प्रदेश के नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के निर्देश पर आपातकाल के माध्यम से भारत के लोकतंत्र की हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया गया था। देश की नयी पीढ़ी को इस मानसिकता को समझने की जरूरत है।