Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने सुरेंद्र सोरेन, धर्मेंद्र गिरी उपाध्यक्ष

रांची : द रांची प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम शुक्रवार को आ गया है। इसमें सुरेंद्र सोरेन ने अपना परचम लहराया। चुनाव में कुल 682 मतदाताओं में 599 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सुरेंद्र सोरेन को 335 वोट और दिव्यांशु झा को 252 वोट मिला। इसके साथ ही सुरेंद्र सोरेन 83 वोट से चुनाव जीत गये।

वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें धर्मेन्द्र गिरी को 294, सैयद शहरोज कमर 143 और प्रभात कुमार सिंह 159 वोट मिले। धर्मेन्द्र गिरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है।

Ranchi Press Club election