Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Monsoon News

रांची : दस दिनों के भीतर झारखंड में मानसून प्रवेश कर जायेगा। मानसून के 18 जून तक पहुंचने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इससे पहले गर्मी परेशान करेगी लेकिन 11 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 11 जून तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि गोड्डा जिले में आज सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद देवघर का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पलामू में 42.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, साहेबगंज में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान रांची का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विभाग के अनुसार 11 जून तक प्रदेश के पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू का असर देखा जायेगा। लू का असर मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी आदि जिलों में देखा जायेगा। 11 जून से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, 12 जून से पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसमें मुख्य रूप से दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम आदि जिले शामिल हैं।

Jharkhand Weather Monsoon News