Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में लकड़बग्घे ने किया युवक पर हमला, ग्रामीणों की मदद से बची जान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र में जंगली जानवर लकड़बग्घे का दूसरे दिन भी आतंक जारी रहा। लकड़बग्घे ने आज एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत मुराईन टोला में निवासी कुल्लू गंझू के पुत्र रमेश गंझू पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले में घायल रमेश गंझू के शरीर के कई अंगों में गहरे जख्म के निशान हैं। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य अमरनाथ प्रसाद ने किया।

घायल रमेश गंझू ने बताया कि वह आज स्नान करने के लिए मुराईन टोला स्थित नदी गया हुआ था। जहां से वह स्नान कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहाँ पहुंचे। लोगों को देखकर लकड़बग्घा वहाँ से भाग निकला। इस तरह रमेश गंझू की जान बच गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि बुधवार को भी लकड़बग्घे ने चपरी गांव में हमला करते हुए मां बेटा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जंगली जानवर द्वारा लगातार हमला किये जाने से क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है।