Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका पहुंचे राजद कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, कहा- कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दास्त नहीं

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

भाजपा को भगाने के लिए राजद ने दिया है बलिदान

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित जितेंद्र यादव के आवास पर झारखंड राजद प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष यादव कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर कोषाध्यक्ष ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा को भगाने के लिए राजद ने अपनी सीट गठबंधन के लिए बलिदान कर दी। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता आज भी पूरी मुस्तैदी के साथ पार्टी की मजबूती में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राजद पूरे झारखंड में सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। राजद कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए संगठन को मजबूत करें।

मौके पर गिरिजा नंदन सिंह चेरो, मनोज यादव, दिलेश्वर यादव, मोहर यादव, जितेंद्र यादव, दिलीप यादव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।