Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

10+2 स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार गंभीर : जगरनाथ महतो

रांची : मंगलवार को सदन में झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सरकार 10 प्लस 2 स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर गंभीर है। सरकार ने इसे लेकर एक कमेटी बनायी थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामला स्थायी समिति को भेजा गया है। वित्त विभाग और विधि विभाग से राय लेने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

विधायक मथुरा महतो ने सवाल उठाया था कि राज्य के 10+2 स्कूलों में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और मानवशास्त्र विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक जेपी पटेल के अल्प सूचना प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि पिछली सरकार ने सहायता प्राप्त कॉलेज को फंड देना बंद कर दिया था। हेमंत सरकार ने इसे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक कमेटी भी बनायी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विधायक पटेल ने सवाल किया था कि 26 जून 2022 को शिक्षा विभाग ने महंगाई को देखते हुए झारखंड राज्य वित्तीय संस्थान (अनुदान) नियमावली, 2015 में संशोधन का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि कार्यरत कर्मचारियों के सामने घोर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

झारखंड विधानसभा बजट सत्र