Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची से 55 मिनट में पहुंच जायेंगे बाबा नगरी, एक मार्च से शुरू हो रही है देवघर-रांची-पटना हवाई सेवा

देवघर-रांची-पटना हवाई सेवा

रांची : देवघर से रांची और पटना के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। हालांकि 17 फरवरी से शुरू होने वाली देवघर-रांची हवाई सेवा को स्थगित कर दिया गया है। इंडिगो प्रबंधन के अनुसार, राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से देवघर से रांची का स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण इस सेवा को फिलहाल निलंबित करना पड़ा है। नागर विमानन में कुछ विभागीय तकनीकी प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही एक मार्च से देवघर-रांची हवाई सेवा शुरू कर दी जायेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रांची-देवघर से पटना की हवाई सेवा एयरलाइंस कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। देवघर से रांची का किराया 2050 रुपये और देवघर से पटना का 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। 76 सीटर वाले इस विमान में देवघर से रांची जाने के लिए भी कुल 28 सीटें बुक की गयीं थीं। लेकिन शेड्यूल स्थगित होने के बाद सभी यात्रियों की बुकिंग रद्द कर दी गयी और यात्रियों को किराया वापस कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि देवघर से रांची का सफर 55 मिनट में पूरा होगा, जबकि देवघर से पटना का सफर एक घंटे में पूरा होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार देवघर-रांची उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी, जबकि देवघर-पटना उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।

देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए फ्लाइट सुबह 11:20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:25 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यह फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:45 बजे लैंड करेगी। रांची से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगी और देवघर एयरपोर्ट पर शाम 4:15 बजे लैंड करेगी।

देवघर-रांची-पटना हवाई सेवा