Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, दो जानवरों का किया शिकार, एक की मौत, एक घायल

हेरहंज में तेंदुआ

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड में शनिवार की रात आदमखोर तेंदुए ने दो जानवरों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पशु की मौत हो गयी है, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है। घटना प्रखंड के तासू पंचायत के हुन्ड्रा गांव की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस जंगली जानवर ने पशुओं पर हमला किया है। ग्रामीणों के मुताबिक़ वह तेंदुआ ही था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

घायल बछिया

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि रात में सभी पशुओं को घर के बगल में बांध कर रखा गया था। देर रात तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए ने एक जानवर को बुरी तरह से मार डाला। जबकि दूसरे को काटकर घायल कर दिया। जिसे मार डाला वह अर्जुन राम की बतायी जा रही है जबकि घायल बछिया संजय राम की है। जिस पशु को तेंदुए ने मार डाला वह दुधारू थी उसी रात उसने एक बछड़े को जन्म दिया था।

बताया गया कि जिस तरह से जानवर पर हमला किया गया है, वह कोई और जंगली जानवर नहीं बल्कि तेंदुआ रहा होगा। क्योंकि उसने सिर्फ जानवरों का मांस खाया है। यदि कोई लकड़बग्घा होता तो वह मांस ही नहीं हड्डियाँ भी खाता।

इसे भी पढ़ें :- JOB: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ के 12 पदों पर भर्ती, 25 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

घटना के बाद ग्रामीणों ने वनपाल अभय भगत को सूचना दी। वनपाल ने तुरंत वन समिति के लोगों को मौके पर भेजा। वन समिति के अध्यक्ष बालचंद साव ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल पशु का उपचार कराया।

सिर्फ हड्डियां व चमड़े को छोड़ा

हालांकि डॉक्टर ने बताया कि बछिया की हालत भी काफी गंभीर है, ऐसा लग रहा है कि वह भी बच नहीं पायेगी। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने वनक्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार से उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की भी गुहार लगायी है।

हेरहंज में तेंदुआ