Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: समधियाना से लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कोमो झालबार के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डुरंगी खुर्द निवासी शिव नारायण लोहरा की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह अपनी बेटी के घर गया हुआ था जहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डुरंगी निवासी आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मृतक अपने समधियाना परहिया टोला से लौट रहा था इसी दौरान कोमो के पास किसी अज्ञान वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।