Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : सावन माह की पहली सोमवारी पर मनिका प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की ताता लगी रही। दोमुहान नदी से जल उठाकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मनकेश्वर महादेव शिव मंदिर मानिकडीह में जलाभिषेक किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड के दोमुहान शिव मंदिर, मनिका शिव मंदिर, मानिकडीह शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मानिकडीह शिव मंदिर में सावन मास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगाया गया है। मंदिर समिति मानिकडीह ने इस वर्ष श्रावण मास को लेकर विशेष विधि व्यवस्था की है।

मानिकडीह शिव मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह, थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह कई गणमान्य लोगों ने पूजा अर्चना की। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमरदीप कुमार, मनदीप कुमार, चंदन यादव, अनिल यादव, बलि यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।