Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, लातेहार के दो एसआई को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक

रांची : आईजी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी अनीश गुप्ता समेत 33 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मेडल से नवाजा गया है। जिसमें लातेहार के दो एसआई को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। इस संबंध में गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सरकार के अवर सचिव विजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के प्राप्त प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से सम्यक विचारोपरांत विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इनमें झारखंड जगुआर में तैनात एसआई गणेश चंद्र पाल को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, लातेहार जिले में तैनात एसआई राजीव कुमार भगत और दिव्य प्रकाश को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए आईजी असीम विक्रान्त मिंज, डीआईजी, अनीश गुप्ता, डीएसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी दीपक कुमार शर्मा, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, अशरद खां, सुदामा सिंह, सुखराम उरांव, मुकुंद बानरा, अंसलेम फ्रांसिस सोय, बिहारी मरांडी, ईश्वरी सिंह, सुबोध कुमार, विनय कुमार पांडेय, बंधना उरांव, ईसहाक डोडराय, प्रशांत कुमार महतो, रमाशंकर कुमार, अमित गुरुंग, इमानुएल टूडू जारका कोरबा, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा उरांव, कुंवर मुंडा, अजय कुमार सिंह, भूषण शर्मा, अंजुला कुजुर, अनुपा कुमारी और सूर्य बहादुर धर्ती शामिल हैं।