Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: शीतलहरी से आम जनजीवन प्रभावित, तापमान गिरा, घरों में दुबके लोग

लातेहार : समूचे जिले में जारी शीतलहर से सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। शाम ढलते ही बाजार चौक चौराहे पर सन्नाटा पसरा दिखायी दे रहा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में पारा गिरा। 12 बजे के बाद कुछ धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यहां शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड और कोहरे के कारण सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे आम लोगों खासकर वृद्धों व मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहरी को देखते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।