Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: विद्यालयों में रंग-रोगन के नाम पर बरती जा रही भारी अनियमितता, विभाग मौन

रामनिवास पाठक/बरवाडीह

मरम्मत कार्य के बाद ही विद्यालयों में किया जाना है रंग-रोगन : बीईईओ

लातेहार : झारखंड सरकार ने विद्यालयों को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए शिक्षा विभाग को लाखों रुपये आवंटित किये हैं। विद्यालयों में मानक के अनुरूप मरम्मत कराये बिना एवं नियम-कानून को ताक पर रखकर रंग रोगन कराकर खानापूर्ति की जा रही है। इस कार्य से जुड़े लोग सरकारी राशि का बंदरबांट करने में लगे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में रंग-रोगन के नाम पर सरकारी विद्यालयों में इन दिनों भारी अनियमितता बरती जा रही है। विद्यालय भवनों की मरम्मत के बिना आनन-फानन में रंग रोगन किया जा रहा है। जिससे शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों पर भी यह सवाल उठता है कि क्या स्कूल को मानक के अनुरूप सुंदर व आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

बता दें कि बरवाडीह प्रखंड में कुल 126 विद्यालय हैं, लेकिन रंग-रोगन के नाम पर कितना भ्रष्टाचार हो रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

क्या कहते हैं बरवाडीह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

इस संबंध में बरवाडीह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बरवाडीह प्रखंड में कुल 126 विद्यालय हैं, सभी को आकर्षक बनाने के लिये रंग रोगन का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय भवन जर्जर हो चुके हैं, उनकी मरम्मत कर रंग रोगन किया जाना है। जबकि रंग-रोगन का कार्य एशियन पेंट से किया जाना है, लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने मनमाने तरीके से स्कूल भवन को अलग-अलग रंग से रंग दिया है। ऐसे विद्यालय के शिक्षकों, जिन्होंने मानक व नियम के अनुसार कार्य नहीं किया है, उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के जिला संयोजक ने कहा

इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक मोर्चा के लातेहार जिला संयोजक ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों को सुंदर व आकर्षक बनाने के नाम पर विभाग की लापरवाही साफ दिखायी दे रही है। मानक व नियम-कायदों को ताक पर रखकर स्कूल भवनों को अलग-अलग रंगों से रंगा गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस कार्य में लगे शिक्षक व विभाग के कर्मी सरकारी राशि का बंदरबांट करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत लातेहार जिला उपायुक्त भोर सिंह यादव को पत्र के माध्यम से की जायेगी, ताकि विद्यालय भवन को मानक के अनुरूप सुंदर एवं सुसज्जित बनाया जा सके।