Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा जिले के 19 वर्षीय युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र के आरिया आदिवासी टोला में शनिवार की शाम गांव के एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद वह शव को झाड़ी में छिपाकर भाग रहा था। वहीं, बच्ची की तलाश में उसके परिजन मौके पर पहुंच गये। भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया।

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। तभी पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना के बाद बगड़ू थाना पुलिस अरिया गांव पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को हमलावरों से छुड़ाया गया, पुलिस ने सदर अस्पताल में आरोपी की इलाज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

लड़की की मां ने बताया कि दोनों तीन बजे साथ में खाना खाया। शाम को बच्ची चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी गांव निवासी इंदर उरांव ने सभी लड़कियों को पांच-पांच रुपये देकर मिठाई लाने की बात कहकर गांव से बाहर अपने साथ ले गया।

आरोपी इंदर उरांव के साथ पड़ोसियों व परिजनों ने जब बच्ची को नहीं देखा तो उसके बारे में पूछने लगे। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ। जिसके बाद पकड़कर उसकी पिटायी कर दी। तब से वह पुलिस हिरासत में है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। हर कोई आरोपी को तत्काल मौत की सजा देने की मांग कर रहा है।

बगड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम अरिया गांव के आदिवासी टोला में 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बगड़ू थाने में हत्या व दुष्कर्म की धारा 302, 376 व पोस्को एक्ट लगाया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल के बाद रिम्स रांची भेज दिया गया है।