Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पहली घटना बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चोरझरिया घाटी में हुई। जहां बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में चंदवा थाना क्षेत्र के चकला ग्राम निवासी विनोद सिंह के पुत्र अजय सिंह व शंकर सिंह के पुत्र अजय सिंह शामिल है।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने शंकर सिंह के पुत्र अजय सिंह की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में रेफर अजय सिंह का हाथ के एक उंगली कट गयी है और शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक द्वारा बालूमाथ मेला देखने आ रहे थे। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरी घटना बालूमाथ मुरपा मार्ग पर पिंडारकोम ग्राम के पास हुई। जहां बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के बड़ा रोहन ग्राम निवासी हाफिज बेलाल अंसारी के पुत्र मोहम्मद मुशीर अंसारी के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

इस दुर्घटना में घायल मुशीर अंसारी का बाया हाथ टूट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आतंरिक चोटें आईं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक तेतरियाखाड़ कोलियरी से बालूमाथ आ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।