Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
झारखंड

हजारीबाग: गोला आईपीएल कांड में कांग्रेस विधायक ममता देवी दोषी करार, गयीं जेल

रामगढ़ : हजारीबाग कोर्ट ने गोला आईपीएल कांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी को दोषी करार दिया है। हजारीबाग कोर्ट ने विधायक ममता देवी समेत अन्य दोषियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 12 दिसंबर को कोर्ट सजा के बिंदु पर फैसला सुनायेगी।

कांग्रेस विधायक ममता देवी को अब इस कांड में कोई राहत नजर नहीं आ रही है। सजा की मात्रा 12 दिसंबर को तय होगी। सरकार की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने मामले की पैरवी की है। अगर कोर्ट तीन साल या उससे ज्यादा की सजा सुनाता है तो उनकी विधायकी भी संकट में पड़ जायेगी।