Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: जमीन विवाद में दंपत्ति ने कर दी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के ऑनेगढ़ा में जमीन विवाद में एक युवक की मौत हो गयी। उसकी पहचान ओनेगढ़ा निवासी 26 वर्षीय जुगेश उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि बिलेश्वर उरांव का गोतिया के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक साल पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, जिससे वह नाराज था। मृतक युवक के पिता बरतिया उरांव ने पेशरार थाने में शिकायत करते हुए ओनेगढ़ा निवासी बिलेश्वर उरांव व उसकी पत्नी कलावती उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पेशरार थाना प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।