Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सब करेंगे सामूहिक प्रयास- मुनेश्वर उरांव

रूपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

माको डाक बंगला में आयोजित बधाई सह सम्मान समारोह

लातेहार : कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी सामूहिक प्रयास करेंगे। उक्त बातें नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने माको डाक बंगला परिसर में आयोजित बधाई सह अभिनंदन समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहीं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना हम सभी की प्राथमिकता रहेगी। ताकि जनता की समस्या का समाधान हो तो पार्टी को मजबूती मिले।

लातेहार प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही मुनेश्वर उरांव ने पिछले कई विधानसभा चुनाव से शून्य पर चल रहे मनिका विधानसभा क्षेत्र को लातेहार जिले में पार्टी की उपस्थिति दर्ज करायी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुनेश्वर उरांव को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि सम्मान के साथ-साथ वह हमेशा जनता की समस्याओं के प्रति जागरूक रहे हैं। बधाई देने के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने कहा कि मुनेश्वर उरांव का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। आने वाले समय में संगठन पूरी ताकत के साथ पार्टी के साथ आगे बढ़ेगा।

बधाई देने वालों में पप्पू पासवान, रंजीत कुमार राजू, राज किशोर सिंह, लाडले हसन, आमिर हयात, बसंत यादव, मनन अंसारी, राम प्रवेश उरांव, कुलेश्वर उरांव, महेंद्र प्रसाद, हैदर अली, मोहन ठाकुर, उपेंद्र पासवान, रब्बानी हुसैन, अख्तर अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।