Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
खेलझारखंडरांचीराष्ट्रीय

37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन झारखंड को एक स्वर्ण व एक रजत

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स ऊंची कूद में हिमांशु सिंह ने स्वर्ण 100 मी. में सदानंद ने जीता रजत

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 11 से 15 नवंबर तक असम के साई एथलेटिक्स स्टेडियम,गोहाटी में आयोजित 37वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुसरे दिन पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु सिंह ने बालक 14 वर्ष आयु ऊंची कूद में 1.77 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वही हजारीबाग के सदानंद कुमार ने बालक 20 वर्ष आयु वर्ग में 10.73 से. का समय लेते हुए रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह,कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी टीम मैनेजर शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय, त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, प्रिया भारती,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।