Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
खेलझारखंडरांचीराष्ट्रीय

खेलो इंडिया साइकिलिंग वुमन लीग में झारखंड की संतोषी उरांव ने जीता कांस्य पदक

रांची : लुधियाना साइकिल वैली रोड में दिनांक 12 से 13 नवंबर तक आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया विमेन साइकिलिंग लीग मैं झारखंड की संतोषी उरांव ने सब जूनियर बालिका वर्ग में मांस स्टार्ट स्पर्धा साइकिलिंग प्रतियोगिता में 25 की.मी की दूरी 44.24 मिनट में पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पदक हासिल कर झारखंड का नाम रोशन करने पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष श्री मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिल संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, श्री मुकुल टोप्पो, सुरजीत कुमार,अनिल खन्ना, पप्पू जी, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, एस.के पांडे, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, विनय पांडे, रामगढ़ जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष शि.डी सिंह ,गोड्डा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रितेश झा ,विनय कुमार पांडे अध्यक्ष धनबाद जिला संघ, साहिबगंज जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, गढ़वा जिला सचिव अरविंद दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, दुमका जिला साइकिलिंग अध्यक्ष वरुण कुमार, नवनीत कुमार,अमित कुमार लोहरदगा सचिव दीपक कुमार, जामताड़ा सचिव सलिल कुमार तथा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् साइकिलिंग के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट {जे.एस.एस.पी. एस} ने बधाई दी।