Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
लातेहार

लातेहार: अक्षय नवमी पर हिंदू धर्मावलंबियों ने की आंवला वृक्ष की पूजा, पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ा

लातेहार : जिले में बुधवार को अक्षय नवमी पारंपरिक विधान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्तिक शुक्लपक्ष नवमी के दिन संपन्न होनेवाले इस व्रत पर हिंदू धर्मावलंबियों ने आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजन कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूजन कर रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन आंवला की पूजा व आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के पूजनोपरांत आंवला वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन करके ब्राह्मणों को कुष्मांड दान करने का विधान है।

इधर, अक्षय नवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय से सटे तापा पहाड़ ‘पिकनिक स्पॉट’ के रूप में गुलजार रहा। जिला मुख्यालय के लोग इस पूजन के बहाने तापा पहाड़ी घूमने का आनंद उठाते देखे गए। भारी संख्या में लोग इस पहाड़ी पर चढ़े और ऊंचाई से अपने शहर का अवलोकन किया। तापा पहाड़ी से सटे जंगलों में भी लोगों ने घूमने का आनंद उठाया। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में अक्षय नवमी धूमधाम से मनाये जाने की सूचना है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ा

आंवला पूजा को लेकर तापा पहाड़ के तलहटी में बड़े पैमाने पर जुआ का आयोजन किया जा रहा था। जिससे घूमने गए महिलाओं को अश्लील बातों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को मिलते ही पुलिस बल को भेज जुआरियों को खदेड़ा गया। पुलिस को देखते हैं जुआरी भागने लगे। इस दौरान अफरा तफरी का भी माहौल रहा।