Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधानसभा विशेष सत्र के दौरान सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को कहा भ्रष्ट मंत्री

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भ्रष्ट मंत्री बताया। कहा कि मंत्री अपने भ्रष्ट आचरण का सबूत दे रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सरयू राय के बोलते ही सदन में खूब हंगामा हुआ। सरयू राय जब गुस्से में आ गए तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी सीट पर बैठ गए।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि, बन्ना गुप्ता ने भी सरयू राय के बयान पर आपत्ति जताई और अध्यक्ष से इसे सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की। साथ ही सरयू राय के खिलाफ अवमानना ​​का मामला दर्ज करने का भी आग्रह किया। बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को चुनौती दी और उनसे अपने खिलाफ भ्रष्टाचार का सबूत देने को कहा।

इधर, दुमका में हाल की घटनाओं के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य में घटनाएं हो रही हैं। उनसे सिर्फ दुमका में ही क्यों पूछा जा रहा है? पीड़ित परिवार से नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह रायपुर में हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रविवार को लौटे हैं और सोमवार को सिर्फ विधानसभा का सत्र था। अब वह दुमका जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। बाबूलाल मरांडी के आरोप पर बसंत ने कहा कि वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वे अपने आप में एक टिप्पणी हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। यह विश्वास मत प्राप्त करके भी साबित हुआ है।