गुमला में विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, मुखिया समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, जेल
गुमला : जिले के बसिया प्रखंड में एक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस काण्ड में शामिल मुखिया विकास इंदवार समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को अपनी सुरक्षा में रखा है।
गिरफ्तार आरोपियों में मुखिया विकास इंदवार (31), रामू लोहरा (50), सूरज लोहरा (20), अशोक सिंह (20), अजीत गोप (32), अशोक गोप (20), अरबाज खान (22), तमजीद खान ( 22), बेलाल खान (24) शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी युवकों को जेल भेज दिया है।
एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विक्षिप्त महिला के साथ इन सभी युवकों ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद वे छिपने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जंगल में एकत्र हुए थे। इसके बाद कार के पास खड़े सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और वीडियो बनाने वाले मोबाइल फोन और दोनों कारों को जब्त कर लिया गया। पीड़िता विक्षिप्त है। इस कारण कोर्ट से अनुमति लेकर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजा जा रहा है।
Gumla Gang Rape News