Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: पुलिस स्टाफ क्वार्टर से महिला का शव बरामद

पलामू : शुक्रवार सुबह मेदिनीनगर में पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में एक महिला का शव मिला। महिला का शव फंदे से लटक रहा था। घटना क्वार्टर नंबर चार की है. इसी क्वार्टर में ट्रैफिक कांस्टेबल शीलवंती डोंगो रहती है।

बताया जाता है कि शीलवंती की बहन की बेटी चंदा कुमारी डेढ़ महीने से शीलवंती के साथ क्वार्टर में रह रही थी। 29 वर्षीय चंदा चाईबासा जिले के नरसंडा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसने चाईबासा के राज चौहान से प्रेम विवाह किया था।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार में टाना भगतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

गुरुवार की रात फोन पर बात करने के दौरान पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को चंदा रोज की तरह सुबह उठी। कुछ देर बाद वह वापस कमरे में चली गई। करीब साढ़े आठ बजे जब उसकी मौसी ने दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से देखा तो चंदा फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शहर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अरुण महथा की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव को चाईबासा भेज दिया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें