Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा के कार्यकर्ताओं ने अमित तिवारी से मिलकर भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

पलामू : जिले के पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पलामू भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को चतरा सांसद प्रतिनिधि सोनू सिकंदर के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मेदिनीनगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान दूसरे क्षेत्रों से भी बधाई देने आने वालों का तांता लगा रहा।

इस मौके पर अमित तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जायेगा ताकि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत हो और जीत सुनिश्चित हो सके। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और अगले चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चतरा सांसद प्रतिनिधि सोनू सिकंदर ने कहा कि अमित तिवारी के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता है जो हम सभी पहले देख चुके हैं।

बधाई देने वालों में सोनू सिकंदर, कमलेश कुमार, पंकज सिंह, वशिष्ठ देव, सुदेश्वर राम, सुधीर कुमार, मंजीत कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Satbarwa Palamu Latest News