Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महिला आयोग की सदस्य ने दोनों दुष्कर्म पीड़िता से की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा

पलामू : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी शनिवार को जिले में नाबालिग बच्ची व दो बच्चों की मां के साथ हुए दुष्कर्म की जांच के सिलसिले में पलामू पहुंचीं। आयोग सदस्य ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मोहम्मदगंज के गाजी बिहरा व मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट जाकर दुष्कर्म पीड़िता से मामले की जानकारी ली। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आयोग की सदस्य ने तीन महिलाओं के साथ पीड़ित लड़की और उसके परिवार के सदस्यों से निजी तौर पर बात की। इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने आयोग से सुरक्षा, लड़की की शिक्षा, लड़की के पिता को काम आदि के अलावा उनके परिवार पर आरोपितों द्वारा दर्ज झूठे मुकदमे वापस करने की मांग की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि पिछले महीने 19 मई को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगाड़ा पंचायत क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसी तरह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत क्षेत्र में दो बच्चों की मां को क्षेत्र के मुखिया के देवर ने हवस का शिकार बनाया था।

इस मौके पर हुसैनाबाद एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, जिला कल्याण अधिकारी सेवाराम साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद रतन कुमार सिंह, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, मोहम्मदगंज बीडीओ प्रभाकर ओझा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।