Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में आदिवासी समाज ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों ने मणिपुर की घटना के विरोध में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम की शुरुआत मनिका हाई स्कूल मैदान से की गयी, जहां आदिवासी समुदाय के दर्जनों लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, मोदी सरकार हाय-हाय, आदिवासियों का शोषण बंद करो आदि नारे लगाते हुए जुलूस निकाला, जो पचफेड़ी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

मौके पर मौजूद धनेश्वर सिंह ने कहा कि दिल्ली की गद्दी पर बैठी मोदी सरकार आदिवासियों को पैदल करने का काम कर रही है। मणिपुर में आदिवासी लड़की के साथ जो अमानवीय घटना हुई उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की बनती है। मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाये रखना मोदी सरकार का कर्तव्य है।

मौके पर कई अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातों को रखा। मौके पर करीमन सिंह, नागेंद्र उरांव, संदीप उरांव, हरदयाल सिंह, रमेश उरांव, रविंद्र तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे।