लातेहार: विश्व आदिवासी दिवस पर जिला खेल स्टेडियम में होगा खेलों का भव्य आयोजन, आप भी ले सकते हैं भाग, जानिये कैसे
पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी तथा एथलेटिक्स का होगा आयोजन
विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि कराया जायेगा उपलब्ध
लातेहार : पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला खेल स्टेडियम लातेहार, के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023” 09-10 अगस्त अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लातेहार खेल स्टेडियम में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर स्पर्धा हॉकी एवं फुटबॉल का आयोजन किया जायेगा।
पुरस्कार राशि
पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
फुटबॉल-
विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000
एथलेटिक्स
पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000
हॉकी
पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000
तीरंदाजी
पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000
नियम एवं शर्तें
- इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लातेहार जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेंगे।
- भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट के साथ लातेहार खेल स्टेडियम परिसर में अवस्थित जिला खेल कार्यालय में दिनांक- 05 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।
नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।
- फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी।
नोट:- खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी, बूट, जूता, आदि स्वयं का लाना होगा
- तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को स्वयं के द्वारा इंडियन राउंड तीर धनुष लाना अनिवार्य होगा।
- निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 08 अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।
- सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।
- तीरंदाजी एवं हॉकी खेल स्टेडियम महुआडांड़ में आयोजन दिनांक 10/08/2023 किया जायेगा।
विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय लातेहार के हेल्प लाइन नंबर – 9431556400 पर संपर्क कर सकते हैं।
नोट : पदक स्थान प्राप्त करने वाले टीमों/खिलाड़ियों नगद पुरस्कार राशि बैंक खाता के माध्यम से स्थानांतरित किया जाएगा।
एथलेटिक्स खिलाड़ी एक ही इवेंट में भाग ले सकते हैं।
विशेष जानकारी हेतु हेल्प लाइन नंबर – 8825275628, 8757015778, 8825125636, 9771837005, 9470979202